लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत अपराध नियंत्रण के प्रयासों को तेज करते हुए बीते 20 दिनों 256 अपराधी ढेर कर दिए है , जो की एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में पिछले आठ सालों में पुलिस ने 15 हजार से अधिक एनकाउंटर किए हैं, जिनमें 256 कुख्यात अपराधी मारे गए। इसके अलावा, 31,960 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
मेरठ जोन ने सबसे अधिक 4453 एनकाउंटर रिकॉर्ड किए हैं, जहां 30% से अधिक ऑपरेशन हुए। अन्य प्रमुख जोनों में गाजियाबाद (736 एनकाउंटर, 13 अपराधी मारे गए), गौतम बुद्ध नगर (1,117 एनकाउंटर, 9 मारे गए), आगरा (458 एनकाउंटर, 7 मारे गए) और लखनऊ (138 एनकाउंटर, 12 मारे गए) शामिल हैं।
अपराधियों में खौफ, जनता में भरोसा… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। उनका मंत्र रहा – अपराधी या तो जेल में होगा या फिर राज्य से बाहर। इस नीति के तहत न केवल एनकाउंटर बढ़े, बल्कि गैंगस्टर एक्ट के तहत 79,984 अपराधियों पर मुकदमे दर्ज हुए, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत 930 गिरफ्तारियां हुईं और 142 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त या ध्वस्त की गई।