लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव की 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। इसी क्रम में सत्ताधारी दल एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला फाइनल हो गया है। जबकि महागठबंधन में अभी भी सीट बंटवारे का पेंच फंसा हुआ है। ओपी राजभर ने भी अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद एनडीए के खिलाफ पहले चरण के नामांकन के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं, जबकि पार्टी कुल 132 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इसी बीच अब पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। दोनों पार्टियों में इसके
बता दें कि पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा एलान कर दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी अपनी जनता पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के बीच गठबंधन हो गया है। यह दोनों दल साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने के लिए एक साथ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस गठबंधन के बाद राज्य की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।