Why Wife Doesn’t Take Husband Name: हिंदु धर्म की संस्कृति और सभ्यता अपनी गहराई, मर्यादा और परंपरा के लिए जानी जाती है. इन्हीं परंपराओं में एक प्रथा रही है जिसमें पत्नियां अपने पति का नाम नहीं लेती. आज के आधुनिक समाज में यह परंपरा धीरे-धीरे कम होती जा रही है, लेकिन इसके पीछे छिपे कारणों को समझना हमें भारतीय संस्कृति के गहन दृष्टिकोण तक ले जाता है.
क्या हैं धार्मिक और पौराणिक आधार?
भारतीय शास्त्रों और पुराणों में कई स्थानों पर पति-पत्नी के संबंध को विशेष महत्त्व दिया गया है. जैसे कि-
- स्कंद पुराण में उल्लेख है कि यदि पत्नी अपने पति का नाम सीधे लेती है, तो इससे पति की आयु पर विपरीत प्रभाव पड़ता है. यह मान्यता प्रचलित रही कि नाम लेने से पति की उम्र घट सकती है, इसलिए पतिव्रता स्त्रियों को इससे बचने की शिक्षा दी गई.
- शिव महापुराण और अन्य ग्रंथों में भी पतिव्रता धर्म का उल्लेख मिलता है, जिसमें पत्नी से अपेक्षा की गई कि वह अपने पति का नाम लेने से परहेज करे. यह उसके समर्पण और धर्मपालन का एक हिस्सा माना गया.
- धार्मिक दृष्टिकोण से यह भी माना गया कि आत्मा का कोई नाम नहीं होता. जब पति-पत्नी का संबंध आत्मिक स्तर पर देखा जाता है, तो उस स्थिति में नाम का प्रयोग गौण हो जाता है.