करें शिव की पूजा- 22 अगस्त 2025 को पिठोरी अमावस्या है। ऐसे में इस दिन भगवान शिव का पंचामृत से जलाभिषेक करें और उन्हें धतूरा, बेलपत्र और भांग अवश्य चढ़ाएं। साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें। इससे शनि साढ़े साती और ढैय्या से तुरंत राहत मिल जाएगी।
करें शनि की पूजा- इस दिन प्रदोष काल या रात्रि में शनि के मंत्रों का जाप जरूर करें। साथ ही शनि चालीसा भी पढ़ें। मान्यता है इससे भी शनि दोष से राहत मिल जाती है।
करें दान- पिठोरी अमावस्या पर जरूरतमंदों को खाने पीने की चीजों का दान अवश्य करें। कहते हैं इस दिन किया गया दान शनि देव की विशेष कृपा दिलाता है।
रखें व्रत- पिठोरी अमावस्या के दिन व्रत रखें और पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे शनि परेशान नहीं करेंगे।
अचूक उपाय- पिठोरी अमावस्या पर एक कटोरी में सरसों का तेल लें। उसमें बाएं हाथ की मध्यमा उंगुली डालकर “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें। फिर सरसों के तेल को पीपल के वृक्ष के नीच रख दें। इससे भी शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या का बुरा प्रभाव कम हो जाएगा। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)