अगर आपके पास एक्सरसाइज के लिए ज्यादा समय नहीं है तो रोजाना सिर्फ 15 मिनट रस्सी कूदना आपके शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद (Skipping Benefits) हो सकता है। जी हां इससे आपके शरीर को कई ऐसे फायदे मिलेंगे। इतना ही नहीं यह मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मददगार है।
नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है। हालांकि, सभी के पास जिम जाने का समय नहीं होता। ऐसे में एक आसान, सस्ती और बहुत असरदार एक्सरसाइज है – रस्सी कूदना (Skipping Benefits)।
यह एक ऐसी फुल-बॉडी वर्कआउट है जिसे आप घर पर या कहीं भी कम समय में कर सकते हैं। रोजाना सिर्फ 15 मिनट रस्सी कूदने से न केवल फिटनेस में सुधार होता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आइए जानें रस्सी कूदने से सेहत को क्या-क्या फायदे (Health Benefits of Skipping Ropes) मिल सकते हैं।