UP News: पिछले काफी समय से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर कई अटकलें चल रही थीं. इसी बीच उन्हें बिहार में भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी.
UP News: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया है. माना जा रहा है कि भाजपा संगठन ने अपने इस फैसले के साथ केशव प्रसाद मौर्य पर बड़ा भरोसा जताया है.