Bipasha Basu पर क्यों लगा था ‘पागलपन’ का टैग? ‘Jism’ में अदाओं से हिला दी थी बॉलीवुड की दुनिया!

2003 की फिल्म जिस्म ने बिपाशा बसु की इमेज बदल दी,लोगों ने उन्हें पागल कहा, लेकिन इस बोल्ड फिल्म ने बॉलीवुड में हिम्मत, नए रोल और स्क्रीन प्रेजेंस की परिभाषा ही बदल दी.

बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती है जो सिर्फ इंटरटेनमेंट ही नहीं बल्कि पूरी तरीके से हमारे थॉट्स को बदल देती है. ऐसी ही फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी जिसका नाम “जिस्म” थी. यह ऐसी फिल्म थी जिसने इंडस्ट्री की एक्ट्रेस की इमेज को हमेशा के लिए बदल डाला उस टाइम बिपाशा बसु अपने करियर के पीक प्वाइंट पर थी लेकिन उन्होंने बिना किसी हिचक इस फिल्म को साइन किया. लोगों ने उन्हें पागल कहा उनका मजाक उड़ाया .

सब कुछ दांव पर लगाकर लिया बड़ा फैसला

बिपाशा बसु ने जब महेश भट्ट की फिल्म जिस्म को हा कहा था तो इंडस्ट्री में हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी थी. लोग ऐसा कहने लगे थे कि इतनी बोल्ड और इरॉटिक फिल्म करना उनके करियर के लिए सही नहीं होगा. उस समय हिंदी फिल्मों में एक्ट्रेस को मासूम रोमांटिक रोल तक ही सीमित रखा जाता था.  बिपाशा ने उस लिमिटेशंस को तोड़ने का जोखिम उठाया, उन्होंने कहा कि उन्हें कहानी काफी ज्यादा पसंद आई है और उन्होंने बाकी सारी सलाहों को नजर अंदाज कर दिया उनके मैनेजर तक को लगा कि बिपाशा एक बहुत बड़ी गलती कर रही है लेकिन यह कदम उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ.