Tommy Robinson: शनिवार को लंदन में 1 लाख से ज़्यादा लोगों रैली निकाली. इसका नेतृत्व जिस शख्स ने किया उसके कारनामे जान आप हैरान रह जाएंगे.
London protest: शनिवार को लंदन में 1 लाख से ज़्यादा लोगों ने ‘यूनाइट द किंगडम’ (Unite the Kingdom) नाम से एक रैली निकाली. इसका नेतृत्व आव्रजन विरोधी (Anti-immigration) नेता टॉमी रॉबिन्सन (tommy robinson) ने किया. इस आव्रजन विरोधी रैली को ब्रिटेन की सबसे बड़ी दक्षिणपंथी रैली (UK Right-wing rally) माना जा रहा है. लंदन के व्हाइट हॉल के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, जिसमें 26 पुलिसकर्मी घायल हो गए, 4 की हालत गंभीर है.
कई पुलिसकर्मी घायल
यूनाइट द किंगडम मार्च के दौरान, लंदन के व्हाइट हॉल में स्टैंड अप टू रेसिज़्म नाम से एक प्रदर्शन चल रहा था, जिसमें 5,000 लोग शामिल थे. पुलिस व्हाइट हॉल में जमा 5 हज़ार प्रदर्शनकारियों को लाखों की भीड़ से अलग रखने की कोशिश कर रही थी, तभी यह झड़प हो गई. कई पुलिसकर्मियों के दांत और नाक टूट गए और सिर में गंभीर चोटें आईं. हिंसा में शामिल 25 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस दंगे में शामिल बाकी लोगों की भी पहचान कर रही है.