Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुए लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय मरकज़ तैयबा का पुनर्निर्माण कर रहा है। पाकिस्तान सरकार ने इसके लिए 4 करोड़ रुपये भी दिए हैं।
Pakistan funding : ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान भारतीय वायु सेना ने लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) (LET) के मुख्यालय, मरकज़ तैयबा को मलबे में बदल दिया. यह केंद्र पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरीदके में स्थित है. इस हमले में लश्कर के कमांड सेंटर, कैडर आवास, हथियार भंडारण और आतंकवादियों को प्रशिक्षण (terrorist Training Center ) देने वाले उम्म-उल-कुरा ब्लॉक को निशाना बनाया गया.
पुनर्निर्माण के लिए फंडिंग कर रहा है पाकिस्तान सरकार
हाल ही में मिली खुफिया रिपोर्टों से पता चला है कि पाकिस्तान सरकार आतंकवादी संगठन के मुख्यालय के पुनर्निर्माण के लिए धन मुहैया करा रही है. इस्लामाबाद पहले ही लश्कर को 4 करोड़ रुपये दे चुका है. अनुमान है कि निर्माण पूरा होने में 15 करोड़ रुपये लगेंगे. इस काम की निगरानी लश्कर के शीर्ष कमांडर मौलाना अबू जार और यूनुस शाह बुखारी कर रहे हैं. इसे 5 फरवरी, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.