नौकरी छूट जाने के बाद भी PF के पैसे पर मिलता है ब्याज, जानिए EPFO के नियम

EPFO: ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के नियमों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि नौकरी छोड़ने या नौकरी छूटने के बाद भी कर्मचारी के पीएफ खाते पर ब्याज मिलता रहेगा. यह ब्याज खाताधारक के 58 वर्ष की आयु पूरी करने तक दिया जाता है. यानी नौकरी छूटने के बाद भी आपकी बचत सुरक्षित रहती है और समय के साथ बढ़ती रहती है.

EPFO Rules on Interest: ईपीएफओ निजी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा है. यह न केवल वेतन योगदान से शानदार रिटर्न के साथ कर्मचारी के लिए एक बड़ा फंड तैयार करता है, बल्कि बिना प्रीमियम के वृद्धावस्था पेंशन और बीमा की सुविधा भी प्रदान करता है.

कहते हैं कि निजी क्षेत्र में पैसा तो हो सकता है, लेकिन नौकरी की सुरक्षा नहीं होती. यानी नौकरी छूटना कोई बड़ी बात नहीं है. हालाँकि, नौकरी छूटने वाले व्यक्ति के लिए यह जीवनयापन का सवाल होता है। यहाँ जानें ऐसी स्थिति से निपटने के लिए क्या करना चाहिए.