‘सिर्फ नाच रहा, गा रहा…’, राघोपुर पहुंचे Tej Pratap Yadav ने तेजस्वी को लेकर जो कहा, लालू यादव की बढ़ गई होगी टेंशन!

Bihar chunav 2025: तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वे भी नाकाम रहे हैं. यहाँ कोई नहीं पहुँचा, सिर्फ़ नाच-गाना ही हुआ, लेकिन वे भी नहीं आ.

Tej Pratap Yadav: राजद से निष्कासित होने के बाद लालू के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान वे अपने छोटे भाई नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुँचे. तेज प्रताप ने कहा कि यहाँ के लोग मदद माँग रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. हम बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन सामग्री बाँटने आए हैं. हमारे साथ डॉक्टरों की एक टीम भी पहुँची है. इस दरम्यान लालू के बड़े लाल ने इशारों-इशारों में छोटे भाई तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला.