Exclusive Interview Neeraj Chopra: ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने गुरुग्राम में ‘अंडर आर्मर’ के नए स्टोर के उद्घाटन के मौके पर अपनी तैयारियों, कोच यान जेलेज़नी के साथ तकनीकी रणनीतियों और 95 मीटर थ्रो के लक्ष्य को लेकर खुलकर बातचीत की।
टाइटल डिफेंड करने की तैयारी में जुटे नीरज
नीरज ने बताया कि इस साल सिर्फ एक ही बड़ी प्रतियोगिता है — वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप, और वह उसे लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा, “सभी तैयारियां उसी पर केंद्रित हैं। मेरा लक्ष्य है कि मैं अपना टाइटल डिफेंड करूं और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं।”
कोच यान जेलेज़नी के साथ तकनीकी तैयारी
नीरज ने अपने कोच यान जेलेज़नी के साथ बॉन्डिंग पर कहा, “हम थ्रो के दौरान बाईं तरफ ज्यादा झुकाव से बचने पर काम कर रहे हैं। ट्रेनिंग अच्छे से चल रही है और मेरा फोकस है कि प्रतियोगिता में उसे दोहराऊं।”