PAK का गेम ओवर, एशिया कप में टीम इंडिया का अगला मैच कब, किससे होगा? जानिए पूरी डिटेल

Asia Cup 2025: भारत और ओमान की टीमें 19 सितंबर, (शुक्रवार) को एक दूसरे से भिड़ेंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs OMAN: एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर भारत ने लगातार दूसरी जीत के साथ सुपर फ़ोर में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने एशिया में अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया था, जबकि दूसरे मैच में उसने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. ग्रुप ए में टीम इंडिया का आखिरी मैच अब ओमान से होगा. ओमान ने एक मैच खेला है, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में ओमान को पाकिस्तान ने 93 रनों से हराया था। भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ओमान के खिलाफ मैच जीतकर सुपर फ़ोर में अपराजित रहना चाहेगी.