कौन हैं उत्सव दहिया? रिबेल किड अपूर्वा मखीजा से क्या है पंगा, एक गाने से काट दिया बवाल

  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. कौन हैं उत्सव दहिया? रिबेल किड अपूर्वा मखीजा से क्या है पंगा, एक गाने से काट दिया बवाल

कौन हैं उत्सव दहिया? रिबेल किड अपूर्वा मखीजा से क्या है पंगा, एक गाने से काट दिया बवाल

Written By: Priya ShuklaPublished on: August 20, 2025 11:26 IST

  • मशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार चर्चा का विषय उनका कोई कमेंट या फिर वीडियो नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ है, जो 30 जनवरी 2025 को खत्म हो गई थी। अब एक गाने के साथ अपूर्वा मखीजा की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल, उत्सव दहिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने अपूर्वा पर कई आरोप लगाए हैं, ऐसे में अब हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। तो चलिए आपको उत्सव दहिया के बारे में बताते हैं।Image Source : Instagram/@utsavdahiya/@the.rebel.kidमशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार चर्चा का विषय उनका कोई कमेंट या फिर वीडियो नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ है, जो 30 जनवरी 2025 को खत्म हो गई थी। अब एक गाने के साथ अपूर्वा मखीजा की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल, उत्सव दहिया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने अपूर्वा पर कई आरोप लगाए हैं, ऐसे में अब हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। तो चलिए आपको उत्सव दहिया के बारे में बताते हैं।
  • दरअसल, उत्सव दहिया एक समय पर अपूर्वा मखिजा के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों का रिश्ता किसी से छिपा नहीं था। अक्सर दोनों अपनी तस्वीरें-वीडियो साथ में शेयर करते और व्लॉग्स में भी साथ नजर आते। लेकिन, इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया और रिश्ता खत्म होने पर अपूर्वा ने एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि अब वह ओरिजनल जीजू के साथ ही सामने आएंगी।Image Source : Instagram/@utsavdahiya/@the.rebel.kidदरअसल, उत्सव दहिया एक समय पर अपूर्वा मखिजा के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों का रिश्ता किसी से छिपा नहीं था। अक्सर दोनों अपनी तस्वीरें-वीडियो साथ में शेयर करते और व्लॉग्स में भी साथ नजर आते। लेकिन, इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया और रिश्ता खत्म होने पर अपूर्वा ने एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि अब वह ओरिजनल जीजू के साथ ही सामने आएंगी।
  • अपूर्वा मखीजा के एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया की बात करें तो वह एक इन्वेस्टमेंट बैंकर, कंटेंट क्रिएटर और सिंगर भी हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर गौर करें तो वह फिलहाल मॉर्गन स्टैनली में एसोसिएट के पद पर सिडनी ऑफिस में कार्यरत हैं।Image Source : Instagram/@utsavdahiya/@the.rebel.kidअपूर्वा मखीजा के एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव दहिया की बात करें तो वह एक इन्वेस्टमेंट बैंकर, कंटेंट क्रिएटर और सिंगर भी हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर गौर करें तो वह फिलहाल मॉर्गन स्टैनली में एसोसिएट के पद पर सिडनी ऑफिस में कार्यरत हैं।
  • उत्सव दहिया ने 2019 में मॉर्गन स्टैनली में एक एनालिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह इंस्टाग्राम पर ट्रैवल और म्यूजिक वीडियोज के लिए भी मशहूर हैं और इंस्टाग्राम पर  उनके 88 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।Image Source : Instagram/@utsavdahiyaउत्सव दहिया ने 2019 में मॉर्गन स्टैनली में एक एनालिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह इंस्टाग्राम पर ट्रैवल और म्यूजिक वीडियोज के लिए भी मशहूर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 88 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
  • हाल ही में उत्सव ने इंस्टाग्राम पर अपना ओरिजिनल ट्रैक 'Cute Little Red Flag' शेयर किया, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए ही अपूर्वा मखीजा पर निशाना साधा है। इस गाने के साथ उन्होंने रिबेल किड पर धोखेधड़ी का आरोप लगाया है और उन्हें रेड फ्लैग बताया है।Image Source : Instagram/@utsavdahiyaहाल ही में उत्सव ने इंस्टाग्राम पर अपना ओरिजिनल ट्रैक ‘Cute Little Red Flag’ शेयर किया, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए ही अपूर्वा मखीजा पर निशाना साधा है। इस गाने के साथ उन्होंने रिबेल किड पर धोखेधड़ी का आरोप लगाया है और उन्हें रेड फ्लैग बताया है।
  • वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'अब अगर बकवास की तो मैं सीधा रिसिप्ट्स निकालूंगा। सिर्फ कंटेंट बनाने और ऑनलाइन किसी के चरित्र हनन के लिए झूठ गढ़कर या झूठी कहानियां फैलाकर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कभी न करें। बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने का मतलब यह नहीं कि आपको अपने दर्शकों को भड़काकर और उन्हें दूसरों पर भड़काकर अपनी मनमानी करने का अधिकार है।'Image Source : Instagram/@utsavdahiya/@the.rebel.kidवीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अब अगर बकवास की तो मैं सीधा रिसिप्ट्स निकालूंगा। सिर्फ कंटेंट बनाने और ऑनलाइन किसी के चरित्र हनन के लिए झूठ गढ़कर या झूठी कहानियां फैलाकर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कभी न करें। बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने का मतलब यह नहीं कि आपको अपने दर्शकों को भड़काकर और उन्हें दूसरों पर भड़काकर अपनी मनमानी करने का अधिकार है।’