डिब्रूगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के दौरे पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने राज्य की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप का उद्घाटन किया और इसके बाद गुवाहाटी में विकास की नई इबारत लिखी।
- पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF)
- प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बाईपास पर बनी 4.2 किलोमीटर लंबी हाईवे एयरस्ट्रिप का उद्घाटन किया।
- सामरिक महत्व: 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह एयरस्ट्रिप युद्ध या आपदा जैसी स्थिति में फाइटर जेट्स (सुखोई-30, राफेल) और बड़े मालवाहक विमानों की लैंडिंग के लिए इस्तेमाल की जा सकेगी।
- वायुसेना का पराक्रम: इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों का शानदार ‘एरियल डिस्प्ले’ (हवाई प्रदर्शन) भी देखा।
- ब्रह्मपुत्र पर ‘कुमार भास्कर वर्मा सेतु’ का तोहफा
- गुवाहाटी में पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने 3,030 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘कुमार भास्कर वर्मा सेतु’ का उद्घाटन किया।
- खासियत: यह 6-लेन का ब्रिज गुवाहाटी को उत्तर गुवाहाटी से जोड़ेगा।
- बड़ा फायदा: अब जो सफर तय करने में घंटों लगते थे, वह मात्र 7 मिनट में पूरा हो जाएगा। यह उत्तर-पूर्व का अपनी तरह का पहला ‘एक्स्ट्राडोज्ड’ पुल है।
डिजिटल इंडिया और शिक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री ने उत्तर-पूर्व के लिए ‘नेशनल डेटा सेंटर’ का भी उद्घाटन किया, जो पूरे क्षेत्र के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षा और गति प्रदान करेगा। इसके साथ ही, गुवाहाटी में IIM (भारतीय प्रबंधन संस्थान) के अस्थायी परिसर का लोकार्पण कर शिक्षा के क्षेत्र में भी नई राहें खोलीं।