शिक्षा का नया मॉडल: पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के लिए बजट में मिली 50 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

विश्वविद्यालय लाएगा बदलाव : विधायक राम फेरन पाण्डेय

बलरामपुर: यूपी का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज सदन में देवीपाटन मंडल के बलरामपुर में स्थित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के लिए 50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि आवंटित करने की घोषणा की। वर्तमान में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से 182 महाविद्यालय संबद्ध हैं, जिनमें 69,845 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

शैक्षिक सत्र 2025-26 का संचालन जारी है।नए बजटीय प्रावधान से इस विश्वविद्यालय में अधोसंरचना विकास, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को बल मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किया गया यह निवेश क्षेत्रीय संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को मिली यह वित्तीय सौगात न केवल बलरामपुर बल्कि पूरे देवीपाटन मंडल के विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।इंग्लैंड की पत्रिका नेचर में उत्तर प्रदेश के आठ विश्वविद्यालयों समेत नौ शिक्षण संस्थानों ने अपनी जगह बनाई है।



इसमें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर को पहले सत्र में ही 133वीं रैंक से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। इससे इस विश्विद्यालय की महत्ता बखूबी समझी जा सकती है।बलरामपुर के सदर ब्लॉक के कोयलरा गोपालपुर गांव में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का 50 एकड़ भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है।

श्रावस्ती विधायक राम फेरन पाण्डेय के अथक प्रयासों से मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का संचालन शुरू होने पर देवीपाटन मंडल के चार जिलों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने की बेहतर सुविधा मिलेगी। बलरामपुर के साथ गोंडा, बहराइच व श्रावस्ती जिलों के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय से जनपद श्रावस्ती भिनगा मुख्यालय से 25 किलोमीटर, बहराइच से 62 किलोमीटर व गोंडा से 45 किलोमीटर दूरी पर है। संचालन शुरू होने पर इन जिलों के बच्चों को दिल्ली, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी व लखनऊ जैसे शहरों में उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा। देश-विदेश के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।

यहां महत्वपूर्ण और गौर करने वाली बात यह है कि देवी पाटन मंडल में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पाण्डेय के पहल से बहुत दिनों से देवी पाटन मंडल में विश्व विद्यालय की मांग हो रही थी। 2023 में माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की नीव पड़ी।उसके बाद विश्वविद्यालय की रफ़्तार धीमी हो गई श्रावस्ती के विधायक रामफेरन पाण्डेय ने कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल कर इस विषय की और उनका ध्यान केन्द्रित कराया।आज यूपी के बजट में माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के लिए अतरिक्त 50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आवंटन हुआ है| इससे श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर जिले के लाखों विद्यार्थियों को लाभ होगा।

शिक्षा को बताया विकास की धुरी

विधायक राम फेरन पाण्डेय ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य क्षेत्र को शिक्षा का केंद्र (Education Hub) बनाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है ताकि जल्द से जल्द छात्र इसका लाभ उठा सकें।

“जब एक युवा शिक्षित होता है, तो वह पूरे परिवार और समाज को नई दिशा देता है। यह विश्वविद्यालय हमारे क्षेत्र की भावी पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य की नींव रखेगा।” — विधायक राम फेरन पाण्डेय