कानपुर: दबौली के ‘ॐ श्री पंचदेव मंदिर’ में भक्ति का सैलाब, भव्य जागरण और विशाल भंडारे के साथ मनाया गया वार्षिक उत्सव

कानपुर : कानपुर में ॐ श्री पंचदेव मंदिर है, जो की दबौली में स्थित है, यहां पर 7 जनवरी को जागरण और भंडारे का कार्यक्रम प्रभु इच्छा तक रखा जाता है। यहां पर भंडारे में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसाद पा कर सुख की अनुभूति महसूस की हैं यहां पर 4 जनवरी से ही पूरा मोहल्ला मंदिर प्रांगण उत्साह में डूबा नजर आ रहा था, जो 7 जनवरी को प्रातः माँ के जागरण से कार्यक्रम की शुरुआत होती है।

आज से 10 वर्ष पूर्व यहां पर कुछ भी नहीं था। पूरा मैदान खाली पड़ा था। कैसे इस पूरे प्रांगण को स्वच्छ रखा जाए और लोगों में धार्मिक चेतना का संचार हो।

इसकी शुरुआत अनूप कुमार तिवारी जी ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और अपार हौसले के बल पर किया। इस मंदिर के व्यवस्थापक श्री संतोष कुमार तिवारी जी और अध्यक्ष श्री अनुप कुमार तिवारी जी हैं मंदिर के गेट पर मुख्य हनुमान जी की प्रतिमा लगी है मंदिर में जितनी भी मूर्तियां लगी है उसमें ज्यादातर हस्त चित्रकारिता की कौशल से बनी है और खास बात यह है कि बनाने वाले चित्रकार अतीक अहमद है जो मुस्लिम समुदाय से आते हैं।

मंदिर के अंदर, मां विंध्याचल जी, मां पीतांबरा जी, श्री बांके बिहारी जी, प्रभु रामचंद्र जी, श्री सांवरिया सेठ जी की भव्य प्रतिमा है । यहां पर आकर आप देखिए भक्ति और चित्रकारिता का भव्य दृश्य।