कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सचेंडी थाना क्षेत्र के शंकर नगर गांव में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के परिवार का गंभीर आरोप है कि आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था, जिसने अपने दोस्त के साथ मिलकर यह जघन्य अपराध किया।
घटना 5-6 जनवरी की दरमियानी रात की है। पीड़िता के भाई ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे बहन शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी काले रंग की स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया। इनमें एक पुलिसवाला था। आरोपियों ने उसे सचेंडी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास सुनसान जगह ले जाकर स्कॉर्पियो के अंदर ही करीब दो घंटे तक गैंगरेप किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आधी रात को घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।
परिवार का आरोप है कि जब वे पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिसकर्मी के शामिल होने की बात बताई, तो उन्हें बिना FIR दर्ज किए भगा दिया गया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद मंगलवार को दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। परिवार ने कहा कि पुलिस ने जानबूझकर आरोपियों के नाम FIR से हटवा दिए।
डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी होगी और अगर कोई पुलिसकर्मी शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
यह मामला महिला सुरक्षा और पुलिस की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल उठा रहा है। इलाके में आक्रोश है और जल्द न्याय की मांग की जा रही है।
कानपुर में हैवानियत: 14 साल की नाबालिग को स्कॉर्पियो में अगवा कर गैंगरेप, आरोपियों में पुलिसकर्मी शामिल
-
panchayatground1
- Updated :
Latest News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026
More News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026