गोरखपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बड़ा आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेना होगा।
सोमवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान बाबा गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा, “वर्ष 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए हमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। संगठन हमारी ताकत है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान हैं।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर विशेष ध्यान देने और संगठन को और मजबूत बनाने का आग्रह किया। चौधरी ने खुद को ‘कार्यकर्ता ओरियंटेड नेता’ बताते हुए कहा कि पार्टी का हर दायित्व निष्ठा से निभाने वाला कार्यकर्ता ही आगे बढ़ता है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। भाजपा नेतृत्व प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दे रहा है ताकि विकसित भारत के विजन को जमीन पर उतारा जा सके।
2027 में फिर भाजपा सरकार बनाकर 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करें – पंकज चौधरी
-
panchayatground1
- Updated :
Latest News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026
More News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026