नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें सोमवार शाम को अस्पताल में एडमिट किया गया।
अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह एक रूटीन चेक-अप है। सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण वे नियमित रूप से जांच कराती रहती हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे चेस्ट फिजिशियन की निगरानी में हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर करीबी नजर रख रही है।
कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही स्वास्थ्य अपडेट आने की उम्मीद है।
सोनिया गांधी (79 वर्षीय) पहले भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। सभी की दुआएं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रही हैं।
सोनिया गांधी की तबीयत फिर बिगड़ी, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट
-
panchayatground1
- Updated :