महाराष्ट्र : भाजपा नेता और पूर्व सांसद नवनीत राणा के विवादित बयान पर एक बार फिर सियासी तीर चले हैं। राणा ने हाल ही में हिंदुओं से अपील की थी कि देश को बचाने के लिए कम से कम तीन-चार बच्चे पैदा करें। उन्होंने एक मौलाना का हवाला देते हुए कहा था कि उसके चार पत्नियां और 19 बच्चे हैं, लेकिन वह 30-35 बच्चों तक नहीं पहुंच पाया। राणा का दावा था कि ऐसे लोग भारत को पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रहे हैं, इसलिए हिंदू समाज को ज्यादा बच्चे करने चाहिए।
इस बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमरावती की सभा में तीखा जवाब दिया। ओवैसी ने कहा, “मैंने खुद छह बच्चे पैदा किए हैं। आपको चार बच्चे करने से कौन रोक रहा है? आप चार नहीं, आठ बच्चे भी कर लो, हमें क्या दिक्कत है?” उन्होंने तंज कसते हुए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा, “आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में चंद्रबाबू नायडू तीन से ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात करते हैं। करो ना, कोई रोक रहा है आपको?”
यह विवाद तब भड़का जब राणा ने एक मौलाना सैयद कादरी का जिक्र किया, जिनके बारे में दावा किया कि उनके 19 बच्चे हैं और वे दुखी हैं क्योंकि 35 नहीं हो सके। राणा ने कहा, “अगर वे 19 पैदा कर रहे हैं तो हिंदुओं को कम से कम चार तो करने चाहिए।” सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने बीजेपी पर हमला बोला, जबकि यूजर्स ने राणा के खुद दो बच्चों होने पर मजाक उड़ाया।
ओवैसी ने आगे कहा, “यह समय जागने का है। मुस्लिम, दलित-पिछड़े एकजुट होकर सत्ता बनाएं।” उन्होंने देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा। एआईएमआईएम के प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे बयान समाज को बांटने की कोशिश हैं, लेकिन जनता सब समझती है।
यह घटना महाराष्ट्र की आगामी चुनावी सरगर्मी से जुड़ी मानी जा रही है। नवनीत राणा पहले भी हनुमान चालीसा विवाद और ओवैसी भाइयों पर ’15 सेकंड पुलिस हटाने’ वाले बयान के लिए सुर्खियों में रही हैं।
नवनीत राणा के ‘चार बच्चे’ बयान पर ओवैसी का तीखा पलटवार: “मैंने खुद छह बच्चे पैदा किए, आपको कौन रोक रहा है?”
-
panchayatground1
- Updated :
Latest News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026
More News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026