देहरादून : उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान गिरधारी लाल साहू ने अविवाहित कार्यकर्ताओं से कहा, “लड़कियों की कोई कमी नहीं है। बिहार में 20-25 हजार रुपये में लड़की मिल जाती है। चलो हमारे साथ, हम तुम्हारी शादी करवा देंगे।”
यह बयान सामने आते ही राजनीतिक हलचल मच गई। विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस ने इसे महिलाओं का घोर अपमान बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा, “यह बयान बिहार और पूरे देश की महिलाओं का सीधा अपमान है। यह महिलाओं को वस्तु की तरह देखने वाली विकृत मानसिकता को दर्शाता है। इससे मानव तस्करी, बाल विवाह और महिला शोषण जैसी बुराइयों को बढ़ावा मिलता है।
मंत्री रेखा आर्य को अपने पति के साथ सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।” महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती, तो 2 जनवरी को मंत्री रेखा आर्य के देहरादून स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि महिला सशक्तिकरण विभाग की मंत्री के पति का ऐसा बयान शर्मनाक है और यह भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को उजागर करता है।
वीडियो की प्रामाणिकता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार बन रहा है। कई यूजर्स ने इसे लैंगिक असमानता और क्षेत्रीय पूर्वाग्रह को बढ़ावा देने वाला बताया है।
रेखा आर्य या उनके पति की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। भाजपा की ओर से भी इस पर चुप्पी है। यह मामला उत्तराखंड की सियासत में नया विवाद पैदा कर सकता है, खासकर जब राज्य में महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर सरकार खुद को सक्रिय बताती रही है।
‘बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां’, उत्तराखंड मंत्री रेखा आर्य के पति के विवादित बयान पर मचा बवाल
-
panchayatground1
- Updated :
Latest News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026
More News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026