न्यू ईयर 2026 सेलिब्रेशन: कानपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, नो ई-रिक्शा और नो ऑटो जोन लागू

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में नववर्ष 2026 के स्वागत में होने वाली भीड़ और जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। शहर के प्रमुख इलाकों में ई-रिक्शा और ऑटो पर पाबंदी लगाई गई है, ताकि यातायात सुगम रहे और सेलिब्रेशन सुरक्षित हो।

  • यह व्यवस्था 31 दिसंबर दोपहर 2 बजे से रात 2 बजे तक और 1 जनवरी सुबह 10 बजे से रात 2 बजे तक लागू रहेगी।
  • मुख्य फोकस क्षेत्र
  • बड़ा चौराहा, आईएसकेकॉन मंदिर, गंगा बैराज और सरसैया घाट जैसे भीड़भाड़ वाले स्पॉट।
  • नो ई-रिक्शा और नो ऑटो जोन:
  • मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा
  • चेतना चौराहा से बड़ा चौराहा
  • डीजे गेट से ठग्गू के लड्डू तिराहा
  • सोमदत्त प्लाजा से बड़ा चौराहा
  • कोतवाली चौराहा से बड़ा चौराहा

अन्य प्रतिबंध:
मेघदूत की ओर से सरसैया घाट होते हुए बड़ा चौराहा आने वाली बसें, ऑटो और ई-रिक्शा डीएम कंपाउंड गेट से आगे नहीं जा सकेंगे। सवारियां डीएम गेट और सरसैया घाट चौराहा के बीच उतारी-चढ़ाई जाएंगी।

कारसेट चौराहा, सद्भावना चौराहा और कोतवाली चौराहा से आने वाले ई-रिक्शा/ऑटो सोमदत्त प्लाजा से आगे नहीं जा सकेंगे। यहां पार्किंग कर सवारियां उतारी जा सकती हैं।

पार्किंग व्यवस्था: सोमदत्त प्लाजा और अन्य निर्धारित जगहों पर वाहन पार्क करें। अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई।
सलाह: सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। शराब पीकर वाहन चलाने पर जीरो टॉलरेंस।