दिल्ली वालों को नए साल का बड़ा तोहफा: CM रेखा गुप्ता गरीबों को सौंपेंगी हजारों फ्लैट्स की चाबियां

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के परिवारों को नए साल पर बड़ा उपहार देने का ऐलान किया है। नववर्ष से गरीब परिवारों को सावदा घेवरा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में बने फ्लैट्स की चाबियां सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

6476 खाली फ्लैट्स होंगे आवंटित

सावदा घेवरा में कुल 7,620 फ्लैट्स का निर्माण 2012 से 2020 के बीच जेएनएनयूआरएम योजना के तहत हुआ था।
इनमें से 6,476 फ्लैट्स अभी खाली पड़े हैं, जिन्हें मरम्मत के बाद गरीब परिवारों को सौंपा जाएगा।
पहले चरण में 2,500 फ्लैट्स की मरम्मत के लिए 27.50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

  • आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध
  • कॉलोनी में पहले से ही 100% सीवरेज नेटवर्क, पार्क, जल प्रबंधन प्रणाली और अन्य बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं। सरकार का लक्ष्य है कि गरीबों को सिर्फ छत नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन मिले। इसके लिए स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, कम्युनिटी बिल्डिंग और बाजार जैसी सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है।
  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों की अनदेखी से ये फ्लैट्स खाली पड़े थे, लेकिन अब दिल्ली सरकार गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। नए साल से चाबियां सौंपने का काम शुरू होने से हजारों परिवारों को अपना घर मिलेगा।