कानपुर: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने 2025-26 बैच के प्लेसमेंट सीजन की शानदार शुरुआत की है। प्लेसमेंट के पहले फेज में 250 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया और कुल 1,202 जॉब ऑफर्स दिए गए। इनमें से छात्रों ने 1,079 ऑफर्स स्वीकार कर लिए, जिसमें प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (PPO) भी शामिल हैं। खास बात यह कि 15 छात्रों को यूरोप, जापान, कोरिया और अमेरिका की कंपनियों से इंटरनेशनल ऑफर्स मिले।
प्लेसमेंट सीजन की शुरुआत ही रिकॉर्ड तोड़ थी – पहले दिन 672 ऑफर्स आए, जो पिछले साल से 16% ज्यादा है। PPO में भी 27% की बढ़ोतरी हुई। आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर प्रो. मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, फैकल्टी की मार्गदर्शन और इंडस्ट्री के भरोसे का नतीजा है।
टॉप रिक्रूटर्स में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एक्टेंचर, बीपीसीएल, सैमसंग, डेटाब्रिक्स, क्वालकॉम, इंटेल, ओरेकल, रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल रहीं। आईटी, कंसल्टिंग, फाइनेंस और कोर इंजीनियरिंग सेक्टरों से सबसे ज्यादा ऑफर्स आए। फेज-2 जनवरी 2026 में शुरू होगा, जहां और ज्यादा इंटरनेशनल अवसरों की उम्मीद है।
कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्रों को सबसे आकर्षक पैकेज मिले। आईआईटी कानपुर की यह कामयाबी एक बार फिर साबित करती है कि यहां के छात्र ग्लोबल इंडस्ट्री के लिए टॉप टैलेंट हैं।
आईआईटी कानपुर जैसे संस्थान देश का गौरव हैं। छात्रों को बधाई और आगे की सफलता की शुभकामनाएं!