‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का विषय: ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी, बदलते भारत की तस्वीर बताया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 दिसंबर 2025 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस साल के अंतिम एपिसोड में PM मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन न केवल एक सैन्य सफलता है, बल्कि बदलते भारत की मजबूती और संकल्प की झलक है।

PM मोदी ने कहा, “इस साल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। दुनिया ने साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। हमारे जवानों ने आतंक के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया, इसमें भारत में बने हथियारों और तकनीक की ताकत शामिल थी।” उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता की सराहना की और कहा कि यह सफलता आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इसके अलावा, PM ने खेल, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया, साथ ही लोगों से सकारात्मकता और संकल्प बनाए रखने की अपील की। ‘मन की बात’ ने एक बार फिर देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई।

भारतीय सेना के पराक्रम से देश गौरवान्वित है। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी। जय हिंद!