गोंडा : पूर्व भाजपा सांसद और कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। उन्होंने स्पष्ट ऐलान किया कि 2029 का लोकसभा चुनाव वह जरूर लड़ेंगे और दुनिया की कोई ताकत उन्हें रोक नहीं सकती। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जनता खुद जुलूस निकालेगी और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मजबूर करेगी।
हाल ही में एक कार्यक्रम में बृजभूषण ने कहा कि उनकी कोई मंशा विशेष सीट से लड़ने की नहीं है, लेकिन जनता उन्हें नहीं छोड़ेगी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे राजनीति अटल जी को नहीं छोड़ रही थी, वैसे ही उनकी जनता उन्हें नहीं छोड़ेगी। “लोकसभा चुनाव से पहले जुलूस निकलेगा… जनता कहेगी कि आप यहां से चुनाव लड़ो”, उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बृजभूषण के बेटे और वर्तमान कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2029 में पिता-पुत्र दोनों भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और जीतकर संसद में साथ बैठेंगे। करण ने स्पष्ट किया कि दोनों भाजपा से ही लड़ेंगे और परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
2024 लोकसभा चुनाव में यौन शोषण के आरोपों के चलते भाजपा ने बृजभूषण का टिकट काटकर उनके बेटे करण को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया था। अब बृजभूषण ने समाजवादी पार्टी में जाने की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि वह भाजपा में ही रहेंगे। हालांकि, टिकट मिले या न मिले, वह चुनाव मैदान में उतरेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गोंडा, कैसरगंज और आसपास के इलाकों में बृजभूषण का मजबूत आधार है। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े होने और क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों के जरिए प्रभाव के कारण वह भाजपा के लिए महत्वपूर्ण बने हुए हैं। 2029 के चुनाव में उनका फैसला यूपी की सियासत को नई दिशा दे सकता है।
रोक सको तो रोक लो! बृजभूषण शरण सिंह का ऐलान- 2029 लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे, जनता निकालेगी जुलूस
-
panchayatground1
- Updated :
Latest News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026
More News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026