कैटरीना कैफ ने बेटे के साथ मनाया पहला क्रिसमस: विक्की कौशल, देवर सनी और भाई के साथ शेयर की प्यारी तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने मां बनने के बाद अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया। 7 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म देने वाली कैटरीना ने क्रिसमस पर इंस्टाग्राम पर फैमिली के साथ एक प्यारी सेल्फी शेयर की। यह उनकी मां बनने के बाद पहली सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें वह पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और अपने भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ नजर आ रही हैं।

फोटो में कैटरीना रेड ड्रेस में ग्लो कर रही हैं, जबकि विक्की, सनी और सेबेस्टियन सांता कैप पहने मजेदार पोज दे रहे हैं। बैकग्राउंड में खूबसूरती से सजा क्रिसमस ट्री दिख रहा है। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, “सभी को प्यार, खुशी और शांति की शुभकामनाएं… इट्स अ मैरी मैरी क्रिसमस!

यह क्रिसमस कैटरीना और विक्की के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उनके बेटे के साथ पहला क्रिसमस है। हालांकि फोटो में बेबी नहीं दिखाया गया, लेकिन नए पैरेंट्स की खुशी साफ झलक रही है। फैंस ने कमेंट्स में कैटरीना को ‘गॉर्जियस मॉम’ कहा और बेबी की झलक मांगते हुए शुभकामनाएं दीं।

कैटरीना और विक्की ने नवंबर में बेटे के जन्म की अनाउंसमेंट की थी, जिसमें लिखा था, “हमारे जीवन का सबसे सुंदर पल आ गया है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025।” तब से कपल प्राइवेट फैमिली टाइम एंजॉय कर रहा है।

फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही बेबी कौशल की पहली झलक मिलेगी। इस बीच, यह फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और सभी को क्रिसमस की खुशियां बांट रही है।