लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच राजधानी लखनऊ में मंगलवार रात कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के आवास पर ब्राह्मण विधायकों की एक बड़ी बैठक हुई। इस ‘सहभोज’ में करीब 40-50 ब्राह्मण विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल हुए, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के विधायक थे, लेकिन कुछ अन्य दलों के ब्राह्मण चेहरे भी नजर आए।
बैठक में ब्राह्मण समाज की समस्याओं, आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मणों के लिए फंड बनाने, चुनावी रिवीजन और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा इसे अनौपचारिक सामाजिक मुलाकात बता रही है, लेकिन विपक्ष इसे पार्टी में बढ़ते असंतोष और जातिगत उपेक्षा का संकेत मान रहा है। ठाकुर विधायकों की पहले हुई ‘कुटुंब’ बैठक के बाद अब ब्राह्मणों की यह एकजुटता 2027 के चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने वाली बताई जा रही है।
इस बीच, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जातियों को बांटने का आरोप लगाते हुए बड़ा दांव खेला। उन्होंने असंतुष्ट ब्राह्मण विधायकों को सपा में शामिल होने का खुला न्योता देते हुए कहा कि अगर भाजपा में सम्मान नहीं मिल रहा तो समाजवादी पार्टी में आएं, यहां पूरा सम्मान और हक मिलेगा। शिवपाल का यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
4pm.co.in
यूपी सियासत में नया ट्विस्ट: शिवपाल का ब्राह्मण कार्ड, भाजपा विधायकों को खुला न्योता
-
panchayatground1
- Updated :
Latest News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026
More News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026