लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में एक बार फिर भावुक दृश्य देखने को मिला जब समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ विधायक विजमा यादव अपने दिवंगत पति पूर्व विधायक जवाहर यादव की हत्या का मुद्दा उठाते हुए फफक पड़ीं। प्रतापपुर सीट से विधायक विजमा ने सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त की और आरोप लगाया कि पति के हत्यारों को अच्छे आचरण के नाम पर रिहा कर दिया गया, जिससे उनकी और उनके बेटे की जान को खतरा है।
विजमा यादव ने रोते हुए कहा कि अगर उन्हें और उनके बेटे को कुछ हुआ तो इसके लिए वर्तमान सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने 1996 में प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में AK-47 से हुई पति की हत्या का जिक्र किया, जिसमें दोषी करवरिया बंधुओं को सजा मिली थी लेकिन बाद में एक आरोपी उदयभान करवरिया को रिहा कर दिया गया। विधायक ने पूजा पाल के न्याय मिलने का उदाहरण देते हुए पूछा कि उन्हें इंसाफ कब मिलेगा? सदन में उनका यह भावुक संबोधन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा, जबकि सत्ता पक्ष ने पुरानी सरकारों पर माफिया राज का आरोप लगाया। विधानसभा में सुरक्षा और न्याय की बहस छिड़ गई, जिससे कार्यवाही कुछ देर के लिए प्रभावित रही। विजमा यादव चौथी बार विधायक हैं और लंबे समय से इस मामले में न्याय की गुहार लगा रही हैं।
यूपी विधानसभा में छलका सपा विधायक का दर्द! ‘मेरी और बेटे की हत्या हो जाएगी’, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
-
panchayatground1
- Updated :
Latest News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026
More News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026