कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा बैराज पर मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। कोहना थाना पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी उन्नाव की ओर से आ रही एक काले रंग की तेज रफ्तार कार (हुंडई ऑरा) ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में चौकी इंचार्ज संजय कुमार, दरोगा पूरन सिंह और होमगार्ड हरिकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की तीव्रता इतनी थी कि पुलिसकर्मी 10 फीट दूर जा गिरे और तीन लोहे के बैरियर हवा में उड़ गए। दरोगा पूरन सिंह के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि होमगार्ड हरिकिशन की हालत सबसे नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने पहले स्पीड धीमी की, लेकिन अचानक रफ्तार बढ़ाकर जानबूझकर बैरियर और पुलिसकर्मियों की ओर गाड़ी मोड़ दी। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसकी मदद से पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) आशुतोष कुमार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस महकमे में इस घटना से आक्रोश है और चेकिंग पॉइंट्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कानपुर में सनसनीखेज हादसा! गंगा बैराज पर चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार ने दो दरोगा और होमगार्ड को रौंदा
-
panchayatground1
- Updated :
Latest News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026
More News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026