नई दिल्ली: ठंड के मौसम में गरमा-गरम मीठी डिशर्ट खाने का अलग ही मजा होता है। रजाई में दुबककर अगर कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी मीठा मिल जाए, तो दिन बन जाता है। सर्दियों में बाजार में ताजी सब्जियां भरपूर मिलती हैं, जिनसे आप न सिर्फ सब्जी या सलाद बना सकते हैं, बल्कि कमाल के डेजर्ट भी तैयार कर सकते हैं। ये डेजर्ट न सिर्फ टेस्टी होते हैं, बल्कि पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने से इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं और शरीर को गर्माहट देते हैं।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं सर्दियों की 5 पॉपुलर सब्जियों से बनने वाले आसान और लजीज डेजर्ट। ये ट्रेडिशनल रेसिपी हैं, जो घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं।
गाजर का हलवा या खीर: सर्दियों की शान है गाजर का हलवा। कद्दूकस की हुई गाजर को घी में भूनकर दूध और चीनी के साथ पकाएं, ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें। विटामिन A से भरपूर गाजर आंखों और स्किन के लिए बेहतरीन है।
चुकंदर का हलवा: लाल-लाल चुकंदर से बना हलवा देखने में भी आकर्षक और स्वाद में कमाल का। कद्दूकस चुकंदर को दूध में पकाकर मावा और चीनी मिलाएं। आयरन और फोलेट से भरपूर, यह एनीमिया से बचाता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है।
शकरकंद का हलवा या खीर: मीठा और एनर्जी से भरपूर शकरकंद को उबालकर मैश करें, फिर दूध-चीनी के साथ पकाएं। फाइबर और विटामिन्स से लोडेड, यह पाचन दुरुस्त रखता है और ठंड में गर्माहट देता है।
कद्दू का हलवा: पीला कद्दू (पंपकिन) हल्का मीठा होता है, इसे घी में भूनकर खोया और इलायची डालें। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, इम्यूनिटी बढ़ाने और आंखों के लिए फायदेमंद।
लौकी का हलवा: हल्की और डाइजेस्टिव लौकी का हलवा बनाने में आसान। कद्दूकस लौकी को दूध में पकाकर मावा मिलाएं। कम कैलोरी वाला यह डेजर्ट वजन कंट्रोल करने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है।
ये डेजर्ट बनाने में सिंपल हैं और घर के सामान से तैयार हो जाते हैं। सर्दियों में मीठा क्रेविंग हो तो केक-पेस्ट्री की बजाय इन्हें ट्राई करें। न सिर्फ स्वाद दोगुना होगा, बल्कि सेहत भी चमकेगी।