बंगाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में राणाघाट के ताहेरपुर इलाके में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहम है, क्योंकि बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का यहां मजबूत गढ़ माना जाता है। पीएम मोदी यहां करीब 3200 करोड़ रुपये की दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
इन परियोजनाओं से कोलकाता से सिलीगुड़ी तक का सफर करीब दो घंटे कम हो जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा, वाहन खर्च घटेगा और उत्तर बंगाल में पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, पड़ोसी देशों से व्यापारिक संपर्क मजबूत होंगे।
बंगाल के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी असम के लिए रवाना होंगे, जहां उनका दो दिवसीय दौरा शुरू होगा। असम में वे गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और नामरूप में एक बड़े उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। कुल मिलाकर असम को 15,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, जो पूर्वोत्तर के किसानों और औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
यह दौरा विकास के साथ-साथ चुनावी तैयारी का भी संकेत दे रहा है, क्योंकि दोनों राज्यों में अगले साल चुनाव हैं। पीएम मोदी ने दौरा से पहले सोशल मीडिया पर टीएमसी के शासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल के लोग केंद्र की योजनाओं से लाभ ले रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार की वजह से परेशान हैं। बीजेपी इसे बदलाव का मौका बता रही है।
पीएम मोदी आज ममता के गढ़ में रैली को संबोधित करेंगे, बंगाल को 3200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
-
panchayatground1
- Updated :
Latest News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026
More News
Leon casino en ligne Jeux disponibles.148
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.698
23/03/2026
Legale Online Casinos in sterreich.4479
22/03/2026